29 अक्टूबर 2014 - 13:18
ईरान व गुट 5+1 का समझौता, विश्व के हित में

संयुक्त राष्ट्र संघ के उप महासचिव ने कहा कि ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य परमाणु सहमति, विश्व समुदाय के हित में है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के उप महासचिव ने कहा कि ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य परमाणु सहमति, विश्व समुदाय के हित में है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के उप महासचिव जान एलियासन ने बुधवार को तेहरान में संयुक्त राष्ट्र संघ के गठन की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में आशा व्यक्त की है कि ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य परमाणु वार्ता का परिणाम, शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के प्रयोग के संबंध में वैश्विक समस्या के हल के रूप में सामने आयेगा।
एलियासान ने यह बयान करते हुए कि आज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समस्याएं एक दूसरे में बहुत गुथ गयी है, कहा कि विश्व में कोई भी देश समस्याओं को अकेले हल नहीं कर सकता और पलायन तथा जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं को हल करने के लिए राष्ट्रों और देशों को वैश्विक कार्यवाही करनी चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र संघ के उप महासचिव बुधवार और बृहस्पतिवार को ईरानी अधिकारियों से अपनी भेंटवार्ताओं में आईएसआईएल के ख़तरों और सीरिया युद्ध सहित विभिन्न क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे ताकि मध्यपूर्व क्षेत्र को संकट से बाहर निकालने का मार्ग मिल सके।
ज्ञात रहे कि संयुक्त राष्ट्र संघ के उप महासचिव ईरानी अधिकारियों से भेंटवार्ता के लिए मंगलवार को तेहरान पहुंचे हैं।